Haryana : फसलों की कटाई के मौजूदा सत्र में पराली जलाने के 714 मामले सामने आए

हरियाणा में फसलों की कटाई के मौजूदा सत्र में अबतक पराली जलाने के 714 मामले सामने आए हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामलों की संख्या कम है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आए।

सोमवार को यहां एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि राज्य सरकार पराली प्रबंधन के लिए सक्रिय रूप से ठोस कदम उठा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे रहे हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राज्य में पराली जलाने के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। अब तक पराली जलाने के केवल 714 मामले सामने आए हैं जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान 893 मामले सामने आए थे। वहीं 2021 में, पराली जलाने के मामलों की संख्या काफी अधिक 1,508 थी।’’

रियाणा में पिछले एक महीने से अधिक समय से धान की कटाई चल रही है।बयान के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और किसानों के साथ मिलकर इस तरह के मामलों को कम करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *