Gyanvapi: व्यासजी के तहखाने में आम लोगों ने की पूजा, तस्वीरों में देखें- दर्शन कर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु

ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने में गुरुवार तड़के पूजन और आरती के बाद 12 बजे भी पूजा की गई। इसके बाद शाम चार बजे पूजा के लिए व्यासजी के तहखाने का गेट आलाधिकारियों की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। इस दौरान संत समाज के लोगों के साथ ही हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं व आम लोगों ने भी दर्शन- पूजन किया। कड़े प्रशासनिक सुरक्षा घेरे में बाहर से दर्शन कर लोग काफी खुश दिखे। पूजा का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। 




व्यासजी के तहखाने में दर्शन के लिए जाते हुए हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी कहते ने कहा हम दर्शन के लिए जा रहे हैं। बहुत अच्छा एहसास है।

व्यासजी के तहखाने में प्रतिदिन पांच आरती होगी।

आरती का समय

  • मंगला- सुबह 3:30 बजे
  • भोग- दोपहर 12 बजे
  • अपरान्ह- शाम 4 बजे
  • सांयकाल- शाम 7 बजे
  • शयन- रात्रि 10:30 बजे


बता दें कि व्यासजी के तहखाने में जिला अदालत के आदेश के बाद बुधवार देर रात पूजा-अर्चना हुई। गुरुवार तड़के मंगला आरती भी हुई।


ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाना प्रकरण में अदालत के आदेश के बाद गुरुवार की सुबह से कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट मोड में दिख रही है। आला अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर पैदल गश्त कर रहे हैं।


विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा ने व्यासजी के तहखाने में पूजा कराई। पूजा-पाठ का अधिकार काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को सौंपा गया है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *