
गोरखपुर नगर निगम।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची का इंतजार शुक्रवार की शाम खत्म हो गया। नगर विकास विभाग ने गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्डों के साथ ही नगर पंचायतों के वार्डों की भी प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी। जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दाखिल करने के लिए सात दिन का मौका दिया गया है।
प्रस्तावित आरक्षण सूची के मुताबिक सामान्य के लिए 34, महिला के लिए 17, पिछड़ा वर्ग के लिए 14 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए पांच और अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं। मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची शनिवार को जारी होने की उम्मीद है।
आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। मैदान से कई प्रत्याशी पीछे हट जाएंगे, तो कई नए चेहरे दिखाई देंगे। कई दावेदारों ने तो शुक्रवार शाम से ही सक्रियता बढ़ा दी और अपने जानने वालों के साथ ही वार्ड के कई घरों में देर रात तक दस्तक देते रहे। यह सक्रियता सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखाई पड़ी।