FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है इकोनॉमी: भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच अनवील, गौतम अडाणी सबसे अमीर बिजनेसमैन

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर GDP से जुड़ी रही। भारत की इकोनॉमी 31 मार्च को खत्म होने वाले मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 7.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी शुक्रवार (5 जनवरी) को नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने एडवांस एस्टीमेट रिपोर्ट जारी करते हुए दी।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी टाटा पंच EV को अनवील कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 300 से 400 KM चलेगी। रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करेगी। पंच EV की बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • एथर 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगा।
  • आज शनिवार होने के कारण शेयर बाजार रहता है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है इकोनॉमी : NSO ने जारी किया GDP का पहला एडवांस एस्टीमेट, यह RBI के अनुमान से 0.3% ज्यादा

भारत की इकोनॉमी 31 मार्च को खत्म होने वाले मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 7.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी शुक्रवार (5 जनवरी) को नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने एडवांस एस्टीमेट रिपोर्ट जारी करते हुए दी।

NSO की ओर से जारी किया गया ग्रोथ का पहला एडवांस एस्टीमेट भारतीय रिजर्व बैंक यानी, RBI के हाल ही में जारी किए गए संशोधित अनुमान से भी अधिक है। RBI ने पिछले महीने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच EV अनवील : फुल चार्ज पर 300 Km रेंज का दावा, 10-13 लाख हो सकती है कीमत

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार (5 जनवरी) को अपनी टाटा पंच EV को अनवील कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 300 से 400 KM चलेगी। रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करेगी। पंच EV की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

इसे 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। टाटा पंच EV का मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा। इसे नेक्सॉन EV और टियागो EV के बीच पोजीशन किया जाएगा। यानी, कीमतें 10 लाख-13 लाख रुपए, एक्स-शोरूम के बीच हो सकती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. गौतम अडाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी : ₹8.12 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ अंबानी को पीछे छोड़ा, लेकिन दुनिया में 12वें नंबर पर

अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। गौतम अडाणी ने शेयरों में आई तेजी के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक साल में बढ़कर 13 बिलियन डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर (करीब 8.12 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन (करीब 5 हजार करोड़ रुपए) बढ़कर 97 बिलियन डॉलर (करीब 8.07 लाख करोड़ रुपए) पर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. डीमैट अकाउंट ओपनिंग का दिसंबर में रिकॉर्ड बना : 41.78 लाख से ज्यादा अकाउंट खोले गए, कुल डीमैट अकाउंट 13.93 करोड़ के पार

दिसंबर 2023 में डिमैट अकाउंट ओपनिंग का रिकॉर्ड बना है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विस और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में खोले गए डीमैट खातों की संख्या कुल 41.78 लाख से अधिक थी।

जबकि एक महीने पहले यह संख्या 27.81 लाख और एक साल पहले 21 लाख थी। कुल डीमैट अकाउंट की संख्या 13.93 करोड़ को पार कर गई है, जो एक महीने पहले से 3.1% और एक साल पहले से 28.66% अधिक है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. न्यू जनरेशन क्रेटा में ADAS सहित 70+ सेफ्टी फीचर मिलेंगे : हुंडई ने मिडसाइज SUV के फीचर्स अनवील किए, 16 जनवरी को होगी लॉन्च

हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग मिड साइज SUV क्रेटा के सेफ्टी फीचर्स और मैकेनिकल स्पेक्स का खुलासा किया है। न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें

दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स- E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) में आएगी। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…

मल्टी कैप vs फ्लेक्सी कैप फंड: लंबे समय तक SIP के जरिए निवेश करने पर ज्यादा फायदा, जानिए कौन सा फंड बेहतर

नए साल में अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो मल्टी-कैप और फ्लेक्सी-कैप अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, पिछले एक साल में मल्टी-कैप ने 44.11% तक का रिटर्न दिया है।

जबकि, फ्लेक्सी-कैप में पिछले एक साल में 43.13% तक का रिटर्न मिला है। दोनों रिटर्न 4 जनवरी 2024 तक के हैं। लंबे समय तक SIP के जरिए निवेश करके आप इन दोनों फंड के जरिए अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *