1- Best Music Album Filmfare Award – Animal
बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला.
2- Best Song Filmfare – Zara Hatke Zara Bachke Tere vaaste
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘जरा हटके जरा बचके’ के ‘तेरे वास्ते’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.
3- R D Burman Award for Upcoming Music Talent Award
R D Burman Award for Upcoming Music Talent श्रेयस पुराणिक ने ‘एनीमल’ के ‘सतरंगा’ के लिए जीता है.
4- Best Dialogue – Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता.
5- Best Screen Play Award: 12th Fail
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में ’12वीं फेल’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया.
6- Best Story Filmfare Award: OMG 2 and Joram
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘ओएमजी 2’ के लिए अमित राय और ‘जोरम’ के लिए देवाशीष मखीजा को दिया गया.
7- Life time achievement Award: David Dhawan
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है.
8- Best Playback Singer Male: Bhupinder Babbal
बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला.
9- Best Playback Singer Female: Shilpa Rao
बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ के लिए शिल्पा राव को दिया गया.