नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में साउथ कोरिया ने पुर्तगाल पर बड़ी जीत दर्ज की। साउथ कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से रौंद डाला। इस बड़ी जीत के बाद साउथ कोरिया के टीम मेंबर्स और दर्शक खुशी से झूम उठे। कई दर्शक तो इतने भावुक हो गए कि आंखों से आंसू निकलने लगे। दूसरी ओर पुर्तगाल को भी मैच में हार का सदमा लगा।
What a moment for South Korea 🇰🇷#FIFAWorldCup pic.twitter.com/BErY5X1cFh
— Rashid Khattak (@Rkkhattak01) December 2, 2022
मैच में पुर्तगाल की शुरुआत शानदार रही। रिचार्डो होर्टा ने पांचवें मिनट में ही गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी, लेकिन इसके बाद साउथ कोरिया ने जोरदार वापसी की और किम योंग ग्वॉन ने 27वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चलती रही।
This did not age well…
K-pop -2
G.O.A.T – 1
💀
South Korea vs Portugal was too lit#FIFAWorldCup pic.twitter.com/xYzO36Iy8r— Nakia (@WakandaQueenMza) December 2, 2022
90वें मिनट के बाद दागा गोल
दोनों टीमों के बीच चल रहे कांटे के मुकाबले में साउथ कोरिया को 90+1 मिनट में मौका मिल गया। ह्वांग ही चान ने शानदार गोल दागकर रोनाल्डो की टीम को बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद पुर्तगाल वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला 1-2 से हार गई।