नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में मंगलवार को स्पेन-मोरक्को के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के बीच शानदार-रोमांचक मुकाबला देखा गया। मैच का नतीजा दो एक्स्ट्रा टाइम में निकला। फुल टाइम तक गोल को लेकर जद्दोजहद होती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। ऐसे में फुल टाइम के बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया।
पहले एक्स्ट्रा टाइम में भी नहीं हुआ गोल
दोनों टीमें 90 मिनट के बाद 0-0 से बराबरी पर थीं। मोरक्को ने पहले हाफ में कुछ मौके बनाए, लेकिन वह स्कोर के लिए गोल नहीं दाग पाए। इसके बाद 30 मिनट का पहला एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 120 मिनट तक कांटे की टक्कर के बाद राउंड ऑफ 16 मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
MOROCCO SEND SPAIN HOME 🇲🇦 pic.twitter.com/E1jpJoWK8c
— GOAL (@goal) December 6, 2022
पेनल्टी शूटआउट में हावी रही मोरक्को
इसके बाद दूसरा पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें मोरक्को की टीम पूरी तरह से हावी रही और उसने दो गोल दागकर स्पेन के पैरों तले जमीन खिसका दी। आखिरकार मोरक्को ने स्पेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3 गोल दाग क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। स्पेन की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और इस मैच में हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
Absolute scenes. 😳
Morocco are into the World Cup Quarter-Finals! 🇲🇦 #FIFAWorldCup | @adidasfootball
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 6, 2022
Morocco celebrated their Round of 16 win against Spain by tossing their GK in the air ❤️
He saved all three penalties from Spain! 👏 pic.twitter.com/EhU3cva02g
— ESPN FC (@ESPNFC) December 6, 2022
खास बात यह है कि इस मैच से पहले स्पेन का नॉकआउट मैचों में एक्स्ट्रा टाइम का रिकॉर्ड है। स्पेन के इस मैच से पहले पिछले पांच नॉकआउट मैच अतिरिक्त समय में गए थे। विजेता क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल या स्विटजरलैंड से भिड़ेगा। 110 वें मिनट में मोरक्को के कप्तान रोमेन सैस को चोट लग गई। वह चोट से कराहते हुए देखे गए।
मोरक्को ने रचा इतिहास
इस शानदार जीत के बाद मोरक्को की टीम ने इतिहास रचा। वह पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। जबकि टीम पुरुषों के विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली चौथी अफ्रीकी टीम भी बन गई।