Fact Check: हिंदुत्व के नाम पर गुंडो ने दलित लड़कियों को पीटा?

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल है। इसमें एक महिला को कई लड़के निर्ममता से लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नेता वैभव उपाध्याय ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए इसे उत्तर प्रदेश का बताया है।

योगी आदित्यनाथ से किया सवाल

यूथ कांग्रेस नेता वैभव ने वीडियो के साथ लिखा, ‘आख़िर कब तक हिंदुत्व के नाम पर बने गुण्डे देश की आबोहवा ख़राब करते रहेंगे? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जवाब दो की दलितों को ये अत्याचार ओर कब तक सहने होंगे, आपके राज में संविधानिक अधिकारों की हत्या चरम सीमा पर है। नम आंखों से पूछता है भारत की ओर कब तक ??

Fact Check, Hindu Extremists, Beat Dalit Woman, False Claim, Old Video, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, UP CM Yogi Adityanath, Youth Congress, Rahul Gandhi, Youth Congress Worker Vaibhav, Rajasthan Youth Congress

इस वीडियो को पांच हजार से अधिक पर रीट्वीट किया गया है। जबकि एक हजार से अधिक कमेंट हैं। कई यूजर्स इस घटना को शर्मनाक कह रहे हैं तो कोई पिटाई करने वालों को राक्षस करार दे रहा है। वहीं, कुछ इसे भ्रामक भी बता रहे हैं। वीडियो डिलीट करने की भी सलाह दी गई है।

सच्चाई क्या है…?

News 24 ने इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाया। वायरल वीडियो के फ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें इससे जुड़ी दो साल पुरानी कई मीडिया रिपोर्ट मिली।

क्या हुआ था…?

पूरा प्रकरण 22 जून 2021 का है। FIR 26 जून को हुई थी। सात लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। एक नहीं दो लड़कियों की पिटाई की गई थी। दोनों चचेरी बहनें थीं। पीटने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके चचेरे भाई और परिवार के लोग थे। दोनों का रिश्ता तय हो चुका था। उनकी गलती इतनी थी कि वे अपने मामा के परिवार के दो लड़कों से बात करती थीं। इस पूरे प्रकरण में कोई जातीय एंगल नहीं था।

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या सउदी अरब के खिलाड़ियों को सच में मिलेगी रॉल्स रॉयस कार? जानें इस दावे का सच

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *