
ANI
भाजपा के समक्ष 27 सालों से चली आरही अपनी सत्ता को फिर से बरकरार रखने की चुनौती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार बदलाव की ताल ठोक रही थी। इन सबके बीच गुजरात चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल आ चुका है। ज्यादातर एग्जिट पोल गुजरात में भाजपा के पक्ष में अपने नतीजे दिखा रहे हैं।
गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही मतदान संपन्न हो गए हैं। गुजरात में 182 सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को हुआ था जबकि दूसरे चरण का चुनाव आज 5 दिसंबर को हुआ। गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला का दम भरा जा रहा था। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही थी। भाजपा के समक्ष 27 सालों से चली आरही अपनी सत्ता को फिर से बरकरार रखने की चुनौती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार बदलाव की ताल ठोक रही थी। इन सबके बीच गुजरात चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल आ चुका है। ज्यादातर एग्जिट पोल गुजरात में भाजपा के पक्ष में अपने नतीजे दिखा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
गुजरात में P-MARQ के मुताबिक भाजपा को 128 से 148 सीटें मिल सकती हैं जो कि बंपर बहुमत कहीं जाएगी। वहीं कांग्रेस को 30 से 42 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें मिल सकती हैं। TV9 के आंकड़ों को देखें तो भाजपा को 125-130, कांग्रेस को 40 से 50, आम आदमी पार्टी को 3 से 5 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जन की बात के आंकड़ों को देखें तो भाजपा 117 से 140, कांग्रेस 34 से 51 और आम आदमी पार्टी 6 से 13 सीटें जीत सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब, सीआर पाटील बोले- पीएम मोदी ने नहीं किया है कोई रोड शो
आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा गुजरात का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ था क्योंकि दोनों गुजरात से ही आते हैं। हालांकि, गुजरात में आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उस के पक्ष में जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो गुजरात में एक बार फिर से कमल खिलने का अनुमान एग्जिट पोल के मुताबिक जताया जा रहा है। गुजरात में भाजपा एक तरफा बढ़त की ओर एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है।
अन्य न्यूज़