![Election result 2023: तीन राज्यों में जीत के रुझान से उत्साहित भाजपा नेता बोले- भारत के मन में मोदी UP BJP leaders say win in three states is the victory of PM Narendra Modi.](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/12/02/keshav-prasad-maurya_1701501390.jpeg?w=414&dpr=1.0)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है…आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है…मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है… कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी।
अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में ही जीत मिली है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार के साथ ही छत्तीसगढ़ उसके हाथों से निकल गया है।