Diwali Wishes: दीपों के इस पर्व पर सभी को दीजिए दीपावली की बधाई, भेजिए ये शुभकामना संदेश और कह दीजिए हैप्पी दिवाली

Diwali Wishes: दीपों के इस पर्व पर सभी को दीजिए दीपावली की बधाई, भेजिए ये शुभकामना संदेश और कह दीजिए हैप्पी दिवाली

Diwali Wishes In Hindi: दिवाली पर इस तरह दीजिए सभी को शुभकामनाएं. 

Happy Diwali: हर साल कार्तिक मास में दीपावली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. दशहरा के 20 दिनों बाद दीपावली मनाई जाती है. इस दिन मान्यतानुसार मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. दिवाली के कई दिनों पहले तक घर कों को सजा लिया जाता है. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दिवाली के दीयों से घर जगमगाता है. इस साल 12 नवंबर, रविवार के दिन दीपावली मनाई जा रही है. दिवाली के अवसर पर आप अपने सभी परिचितों को, सगे संबंधियों को और मित्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

Bhai Dooj Gift: भैया दूज पर बहनों को गिफ्ट में दे सकते हैं ये 5 गिफ्ट्स, बहन के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट 

दिवाली की शुभकामनाएं | Diwali Wishes 

 

दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो

पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो

ऐसी आये झूम के यह दीवाली आपकी

हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो.

शुभ दीपावली!

झिलमिलाते दीपों की, रोशनी से प्रकाशित,

ये दीपावली आपके घर में,

सुख-समृद्धि और, आशीर्वाद ले कर आए.

शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

दीपों का ये पावन त्योहार

आपके लिए लाये खुशियां हजार

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार. 

शुभ दीपावली!

प्यार की बंसी बजे

प्यार की बजे शहनाई,

खुशियों के दीप जले

दुख कभी न ले अंगड़ाई. 

शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

पल-पल सुनहरे फूल खिलें

कभी न हो कांटों का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

दीवाली पर है यही शुभकामना.

शुभ दीपावली!

दीवाली आई, संग खुशियां लाई

मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई

क्योंकि इसी में है आपकी भलाई

देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई. 

शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

देवी महालक्ष्मी की कृपा से 

आपके घर में हमेशा

उमंग और आनंद की रौनक हो

इस पावन मौके पर आप सबको

दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. 

शुभ दीपावली!

कामना है कि आपको आप शांति 

समृद्धि, खुशी और सफलता मिले.

शुभ दीपावली!

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *