Dev Deepawali 2023 : काशी के अर्द्धचन्द्राकार घाट के उस पार क्रैकर, लेज़र शो और संगीत के संगम की बहेगी अद्भुत धारा

dev deepawali

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी तैयारी चल रही है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा।

वाराणसी। काशी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाटों पर दीपों का हार सजेगा, वहीं गंगा के दूसरी ओर पर्यटक आकाश में क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत तीनों का एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। वाराणसी में 27 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो का भी आयोजन करा रही है। 

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी तैयारी चल रही है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने “हर-हर शम्भू”, “शिव तांडव स्त्रोत” आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी के शो का आयोजन होगा। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखरी दिखेगी। यही नहीं आकाश में कई तरह के आकर्षक आकार के चित्र भी दिखाई देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस क्रेकर शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं, जो काफी दूर से दिखाई देते हैं। ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित होते हैं। पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।  

बता दें कि मोदी-योगी सरकार ने देव दीपावली को लोकल से ग्लोबल बना दिया है। इस वर्ष देव दीपावली पर 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। घाटों और सड़कों पर यातायात को नियंत्रण करने का पुख्ता प्लान बनाया गया है।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *