Delhi-NCR समेत कई राज्यों में कोहरे की मार, कोल्ड वेव का दिख रहा असर

पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में कोहरा और गिरता तापमान लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहा है। ठंड से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए कोहरे और ठंड की चेतावनी भी जारी की है। ये चेतावनी उत्तर पश्चिमी भारत के लिए है। आगामी तीन दिनों तक इलाके में भीषण ठंड के अलावा घना कोहरा भी रहने वाला है। तीन दिन के बाद अनुमान है की कोहरा काम हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी के लिए कई राज्यों में कोल्ड डे होने की चेतावनी जारी की है।

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक भीषण ठंड के कारण कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।

ऐसा है नई दिल्ली का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड अपने चरम पर पहुंची हुई है। नई दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली से सटे एनसीआर यानी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी 3 जनवरी को गाना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में कोल्ड डे घोषित किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *