
ANI Image
जागरण के बीच में ही कीर्तन वाला मंच नीचे गिर गया। कीर्तन वाले मंच पर हुए इस हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में 17 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज मुहैया कराया गया है।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया है। कालकाजी मंदिर की परिसर में एक जागरण का आयोजन हो रहा था। जागरण के बीच में ही कीर्तन वाला मंच नीचे गिर गया। कीर्तन वाले मंच पर हुए इस हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में 17 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज मुहैया कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ये जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस की माने तो मंदिर परिसर में जागरण के दौरान यह घटना देर रात लगभग 12:30 बजे हुई है।
अन्य न्यूज़