एक टीम घटनास्थल भेजी गई। एक महिला की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया मंच गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शनिवार रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली की कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया मंच गिर गया है।
एक टीम घटनास्थल भेजी गई। एक महिला की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।
कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़