
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common
सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने कहा, महिला को इंसेफलाइटिस था।
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक सूत्र ने कहा, महिला को इंसेफलाइटिस था।
उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और सीधे आईसीयू (सघन देखभाल इकाई) में भर्ती करते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह बीमारी से उबर नहीं सकी।
सूत्र के मुताबिक, महिला ने 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। उसने बताया कि आरएमएल अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़