Chhattisgarh में मुख्यमंत्री के बाद डिप्टी सीएम का भी ऐलान, Raman Singh को मिली अहम जिम्मेदारी

Raman Singh

प्रतिरूप फोटो

ANI Image

अरुण साव वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं, जो उपमुख्यमंत्री शपथ विजय शर्मा के साथ लेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नाम का ऐलान होने के बाद राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात भी की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बनाए जा चुके हैं। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि सुबह में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। यानी मुख्यमंत्री के अलावा राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आया है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।

बता दें कि अरुण साव वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं, जो उपमुख्यमंत्री शपथ विजय शर्मा के साथ लेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नाम का ऐलान होने के बाद राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात भी की है। राज्यपाल से मिलने वह रायपुर स्थित राज भवन पहुंचे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देवासी छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से आते हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद विष्णु देव साय ने संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में पहला काम 18 लाख आवास दिए जाने का होगा। उन्होंने एक और घोषणा राज्य के किसानों के लिए की है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के मौके पर सभी कृषकों के खाते में दो वर्षों का बोनस ट्रांसफर किया जाएगा। चुनाव में जाने के दौरान भाजपा ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए देने समेत कई वादे किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर मुझे विधायक दल का नेता चुना है। मैं आनंदित हूं और पार्टी को धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) का भी आभार जताया है।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *