Chandrayaan-3 Mission: मून वॉक के लिए इस दिन रि-एक्टिवेट होगा Vikram और Pragyan, ISRO ने किया खुलासा

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रमा की धरती पर सो रहे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कब जगेंगे? इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ा खुलासा किया है.

News Nation Bureau | Edited By : Deepak Pandey | Updated on: 22 Sep 2023, 06:04:51 PM
Chandrayaan 3 Mission

मून वॉक के लिए इस दिन रि-एक्टिवेट होगा प्रज्ञान-विक्रम (Photo Credit: File Photo)

नई दिल्ली:  

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रमा के साउथ पोल की धरती पर पिछले 16 दिनों से सो रहे प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर के उठने का समय आ गया है. विक्रम और प्रज्ञान को शुक्रवार को रि-एक्टिवेट होना था, लेकिन किसी कारण बस आज नहीं जग पाया. अब चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कब जगेंगे, इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ा खुलासा किया है. आपको बता दें कि इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी.

यह भी पढ़ें : Hangzhou Asian Games: एशियन गेम्स में अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों की नो एंट्री पर भारत का चीन को जवाब, जानें क्या कहा?

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने पत्रकारों को बताया कि पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक (प्रज्ञान) रोवर और (विक्रम) लैंडर को फिर से सक्रिय करें, लेकिन कुछ कारणों से अब हम ये कल 23 सितंबर को करेंगे. लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से निकालने फिर से सक्रिय करने की योजना है.

आपको बता दें कि सूरज की किरणों से चलने वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 16 दिन पहले स्लीप मोड़ में डाल दिया गया था, क्योंकि चंद्रमा पर रात होने के चलते के बाद वहां का तापमान माइनस 150 से माइनस 200 डिग्री तक चला जाता है. इससे रोवर-लैंडर को नुकसान पहुंच सकता था, इसलिए बैट्री को चार्ज करके दोनों को सुला दिया गया था.  

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले NDA का बढ़ा कुनबा, जेपी नड्डा-अमित शाह ने JDS का किया स्वागत

गौरतलब है कि चांद पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद दुनियाभर में भारत चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. साउथ पोल की सतह पर उतरने के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने इसरो को चंद्रमा से जुड़ी कई अहम जानकारी भेजी थी, जिसमें वहां की मिट्टी, खनिज पदार्थ, तापमान आदि शामिल थे. 




First Published : 22 Sep 2023, 05:40:51 PM








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *