BJP Jan Ashirwad Yatra: ‘बीमारू से उत्तम राज्य बना मध्यप्रदेश’ जेपी नड्डा ने कहा- डबल इंजन की सरकार में बही विकास की गंगा

सतना: ‘मध्य प्रदेश (BJP Jan Ashirwad Yatra) सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं’। यह बातें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है। इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई। नड्डा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में देश नंबर 1 है। जेपी नड्डा ने कमल नाथ पर चुटकी लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने, शिवराज की सरकार ने विकास के कई काम किया था।

हमने तो छिंदवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज खुलवाया है। करप्ट नाथ की सरकार को याद कीजिए, वह भ्रष्टाचार से युक्त सरकार थी। कमल नाथ ने पीएम आवास योजना को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। योजना की लिस्ट दिल्ली पहुंचने नहीं दी। इसके बाद भी तीन साल में शिवराज सिंह ने मेहनत कर आवास योजना को नंबर 1 पर पहुंचाया। बीमारू राज्य में शामिल मध्य प्रदेश आज विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के विकास के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2002 में 11 हजार 171 रुपए थी। यह आज साल की 1 लाख 40 हजार रुपए हो गई है। 2002 में 60 हजार किलोमीटर की सड़कें बनी थी। आज 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें हैं। 2002 में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 620 सीट थीं, आज 4 हजार से ज्यादा प्रति वर्ष हो रही है। 310 कॉलेज थे, आज 536 हैं। इंडस्ट्रियल एरिया 23 से बढ़कर 112 हुए हैं। 0.6% उद्योगीकरण बढ़कर 24% तक पहुंचा है।

2003 में 2008 में और 2013 में विंध्य की जनता ने मध्य प्रदेश बीजेपी को आशीर्वाद दिया था। 2018 में भी विंध्य ने सबसे ज्यादा आशीर्वाद दिया था, इस बार की विधानसभा चुनाव में भी आपका आशीर्वाद मिलेगा। मजगवां में 227करोड़ की लागत से दौरी सागर बांध बन रहा है। अब यहां की सूखी जमीन भी संचित हो जाएगी। अब नागौद की तरफ से नर्मदा जल भी आपके क्षेत्र में आएगा। नर्मदा जी का और मंदाकिनी नदी का संगम होगा इससे इस क्षेत्र की सारी भूमि सिंचित हो जाएगी।
Jan Ashirwad Yatra: सत्ता में वापसी के लिए आज बीजेपी चलेगी आखिरी दांव, जानें जन आशीर्वाद यात्रा का पूरा शेड्यूल
पहली जन आशीर्वाद यात्रा रवाना
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को आगाज हो गया। भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से पहले जन आशीर्वाद रथ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जेपी नड्डा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *