
ANI
यह पद राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को हटाए जाने से रिक्त हुआ है, जिन्हें सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी। यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह पद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी को हटाए जाने से रिक्त हुआ है, जिन्हें सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़