
official X account
टीएमसी नेता शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी है। उसे 55 दिनों तक फरार रहने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। शेख को गिरफ्तार किये जाने के तुरंत बाद छह साल के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।
नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने संदेशखालि मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ यहां के तीन मूर्ति चौक पर प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। तीन मूर्ति चौक पर तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा हुए और उन्होंने बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए। टीएमसी नेता शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी है। उसे 55 दिनों तक फरार रहने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। शेख को गिरफ्तार किये जाने के तुरंत बाद छह साल के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। वह संदेशखालि विधानसभा क्षेत्र का पार्टी संयोजक था और पार्टी के नियंत्रण वाले उत्तर 24 परगना जिला परिषद का सदस्य भी था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़