
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पटना में होना है।
बिहार में राजनीतिक उठा पटक का नतीजा सामने आ गया है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर उन्होंने एनडीए के साथ वापस आने की घोषणा भी कर दी है। बिहार में आज शाम को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है जिसमें नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। बीजेपी ने इस बार बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है।
उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पटना में होना है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचेंगे।
अन्य न्यूज़