Bihar की सीट शेयरिंग को लेकर कब होगी घोषणा? विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद नीतीश कुमार ने किया क्लियर

Nitish Kumar

ANI

एनडीए में सीट बंटवारे और बिहार कैबिनेट विस्तार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब जल्द हो जाएगा। सब चीज के बारे में खबर मिलेगी। मंत्रीमंडल विस्तार की खबर को लेकर नीतीश ने कहा कि हम लोग लगे हुए हैं और आपको जल्द ही खबर मिलेगा।

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी 11 उम्मीदवारों को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कुमार अपना प्रमाणपत्र लेने के लिए विधानसभा सचिवालय पहुंचे, उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, जिनके बाद वह जद (यू) के अध्यक्ष बने, और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, दोनों सहयोगी भाजपा से थे। उच्च सदन के लिए चुने गए अन्य लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (राजद), राज्य मंत्री संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (भाजपा) शामिल हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में बिहार के सीट बंटवारे पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। बीजेपी की तरफ से 17 और जेडीयू को 16 व चिराग पासवान को 4-5 सीट दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हो सका है। वहीं एनडीए में सीट बंटवारे और बिहार कैबिनेट विस्तार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब जल्द हो जाएगा। सब चीज के बारे में खबर मिलेगी। मंत्रीमंडल विस्तार की खबर को लेकर नीतीश ने कहा कि हम लोग लगे हुए हैं और आपको जल्द ही खबर मिलेगा। 

चिराग ने की थी जेपी नड्डा से मुलाकात

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है और उनकी सभी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सत्तारूढ़ दल के नेताओं की प्रशंसा की और उन्हें दी गई सीट को लेकर संतोष व्यक्त किया। सूत्रों ने कहा कि पासवान बिहार की 40 लोकसभा सीट में से पांच पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *