
बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में, अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर से मन्नारा की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, ‘अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। कार्पे दीम मन्नारा।’
बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में विक्की जैन घर से बेघर हो गए। इसी के साथ अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण मैशेट्टी और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं। मन्नारा चोपड़ा के फाइनलिस्ट बनते ही उनकी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा उनके समर्थन में आगे आयीं। इसी के साथ प्रियंका ने अपनी बहन को एक खास एडवाइस भी दी।
बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में, अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर से मन्नारा की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, ‘अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। कार्पे दीम मन्नारा।’ बता दें, ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपनी बहन का समर्थन किया है। इससे पहले मन्नारा के नॉमिनेट होने पर प्रियंका ने उनका समर्थन किया था।
सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी मन्नारा का समर्थन कर चुकी हैं। मधु ने मन्नारा के नाम एक वीडियो संदेश भेजा था। वीडियो क्लिप में, मधु ने कहा, “हाय मन्नारा। बधाई हो। आप फाइनल में से एक में पहुंच गए हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मजबूत रहें। अपने कंधों पर मजबूत सिर रखें और उन्हें खुद को तोड़ने न दें। आप हैं। एक चोपड़ा लड़की और तुम सचमुच मजबूत हो। शुभकामनाएँ।”
अन्य न्यूज़