Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल-प्रियंका गांधी की यात्रा हाथरस में, 12 साल बाद होगा रोड शो

Rahul Priyanka Gandhi visit to Hathras on 25th February

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस जिले के तीन केंद्रों से होकर आज राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। इसे लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 24 फरवरी को पूरे दिन कांग्रेस पदाधिकारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। 

कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा जिले में तीन केंद्रों पर पहुंचेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जानकारी देते हुए कहा, जिले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगे। दोनों अपनी छोटी जीप में होंगे। उनके साथ कार्यकर्ता भी होंगे। सबसे पहले वह सासनी पहुंचेगे। यहां शहीद पार्क सासनी पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड पर पहुचेंगे। यहां से दोनों नेता चौ. चरण सिंह पार्क सादाबाद पहुचेंगे। चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां उनका करीब दो घंटे का कार्यक्रम है। किसानों, मजदूरों आदि के प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। इसके बाद बेदई सादाबाद में मध्याहन भोजन प्रस्तावित है।

ये रहेंगे स्वागत केंद्र

  • पहला स्वागत केंद्र -शहीद पार्क, बस अड्डा, सासनी।
  • दूसरा स्वागत केंद्र -शहीद भगत सिंह पार्क, आगरा रोड, हाथरस।
  • तीसरा स्वागत केंद्र -चौधरी चरण सिंह पार्क, सादाबाद। 
  • लंच-बेदई, सादाबाद। 

हाथरस में पहले भी रोड शो कर चुके हैं राहुल 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 2012 में राहुल गांधी ने हाथरस में रोड शो किया था। राहुल गांधी ने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का खास प्रयास किया था। बड़ी संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए थे। इसके अतिरिक्त 2017 में राहुल गांधी ने पीसी बागला कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *