जानकारी के अनुसार, तन्मय को निकालने 48 घंटे से रेस्क्यू जारी है। अब पोकलेन से खुदाई बंद कर दी गई, साथ ही सुरंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। तन्मय को बचाने के स्कूल में प्रार्थनाएं हो रही है। वहीं, जिला कलेक्टर और एसपी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर नजर रखे हुए है।
400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तन्मय
तन्मय मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे बच्चों के साथ खेत में लुका छुपी खेल रहा था। इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह 38 फीट पर फंस गया है। नानक चौहान नाम के किसान के खेत में तीन-चार साल पहले 400 फीट गहरा बोर किया गया था और 2 साल से यह बोर बंद था।
बोरवेल की पूजा के लिए आया था परिवार
तन्मय के पिता ने बताया कि पूरे परिवार के साथ अपने खेत में ट्यूबवेल किया था, जिसका वह पूजन करने के लिए आए थे। उसी समय सभी बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे नानक चौहान के खेत में आ गए, जहां एक बोरवेल खुला हुआ था। उसी में तन्मय गिर गया। तन्मय की गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।