
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया किबच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। भाटी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरेली जिला मुख्यालय के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठ साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व आसिफ नामक एक युवक आठ साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
उन्होंने बताया कि बच्चा वापस आया तो वह बहुत डरा और सहमा हुआ था।
परिजनों ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।
भाटी ने बताया कि बच्चे के दादा ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया किबच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
भाटी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़