
हवन पूजन करते कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने रविवार को पुरानी पेंशन के लिए आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने सदबुद्धि यज्ञ करते न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) स्वाहा के नारे लगाए। विधायकों और सांसद को पेंशन दिए जाने पर सवाल किए कहा कि जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है तो जनप्रतिनिधियों को क्यों मिल रही है।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने लोक निर्माण विभाग परिसर में ओपीएस महायज्ञ किया। इसमें मोर्चा के जिला संयोजक रामलाल कश्यप, आलोक चौहान जितेंद्र कुमार पाठक, संजीव पाल ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंत्र उच्चारण कर सरकार के शुद्धिकरण की अपेक्षा करते हुए आहुतियां डालीं।
ये भी पढ़ें- डर के मारे बांधे थे डोर: शाम को प्रेमिका से रचाई शादी, सुहागरात बाद दूसरी गर्लफ्रेंड संग पत्नी ने रंगेहाथ धरा
इस दौरान पुरानी पेंशन की जय हो। नई पेंशन स्वाहा। शेयर बाजार का नाश हो और सांसद-विधायकों की पेंशन बंद हो… के नारे भी गूंजे। धरना प्रदर्शन में रविंद्र कश्यप, पटेल जितेंद्र गंगवार, राजेंद्र सिंह कोली, कमलेश सागर, ओम प्रकाश गंगवार, जोगेंद्र सिंह, संतोषी देवी सागर, विमला वर्मा, शिवानी की भागीदारी रही।