नई दिल्ली. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के 55 उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा कर दी. पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.
कांग्रेस की ओर से घोषित मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी वर्तमान सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को लहार से उम्मीदवार बनाया गया है.
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/RWIXZUoVcv
— Congress (@INCIndia) October 15, 2023
वहीं सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर से किस्मत आजमाएंगे.
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/0KTjSQ57iJ
— Congress (@INCIndia) October 15, 2023
दूसरी तरफ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को कोडनगल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है.
The Indian National Congress has released the first list of candidates for the Telangana Assembly elections, 2023. pic.twitter.com/KH2CzHK4iV
— Congress (@INCIndia) October 15, 2023
बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर तथा तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नंवबर को मतदान होगा.
.
Tags: Assembly elections
FIRST PUBLISHED : October 15, 2023, 10:36 IST