America कर सकता है रूस पर एयर स्ट्राइक, ज्वाइंट ऑपरेशनल फोर्स की तैयारी

America

Prabhasakshi

यूक्रेन के बहाने रूस पर पश्चिमी हमले की आशंका है। वहीं रूस जर्मनी के खिलाफ भी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

अमेरिका और यूरोप रूस को पूरी तरह से तबाह करने का प्लान बना रहे हैं। अमेरिका और पश्चिमी देश रूस पर अटैक कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि रूस के खिलाफ सहयोगी देशों के साथ अमेरिका सैन्य गठबंधन बना सकता है। इसके साथ ही सैन्य गठबंधन की तरफ से रूस पर एयर स्ट्राइक किए जाने की बात भी कही जा रही है। रूसी रणनीतिकार भी संभावित हमले की आशंका जता रहे हैं। यूक्रेन के बहाने रूस पर पश्चिमी हमले की आशंका है। वहीं रूस जर्मनी के खिलाफ भी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। 

अमेरिका और यूरोप ज्वाइंट ऑपरेशनल फोर्स को तैयार करेंगे। रूस के सैन्य ठिकानों पर फाइटर जेट से हमला किया जा सकता है। इसके साथ ही मिसाइलों से रूस के रणनीतिक ठिकानों को ध्वस्त करने की योजना है। साथ ही यूरोप में रूस के बढ़ते दखल से पश्चिमी देशों में चिता है। 

अमेरिका-रूस की दुश्मनी का नया चैप्टर

रूस और चीन के गठजोड़ को तोड़ने की इसे अमेरिकी कोशिश बताया जा रहा है। अमेरिकी थिंक टैंक रूस को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस ने यूरोप पर दबाव बनाया। पुतिन की परमाणु बम की धमकी के बाद समीकरण बदल गए हैं और यूरोप पर रूसी दबाव को अमेरिका अपने हितों के खिलाफ मानता है। हालांकि यूरोप को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका रूस को टारगेट कर सकता है। लेकिन अमेरिका का रूस पर सीधा अटैक विश्व युद्ध को सीधा निमंत्रण हो सकता है। ये दावा खुद रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के स्ट्रैटजिक मामलों के ऑफिसियल मैगजीन में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशनल फोर्स बना सकता है। उससे अचानक तेज ग्लोबल स्ट्राइक रह सकता है। जिसमें फाइटर जेट का इस्तेमाल हो सकता है। 

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *