08:18 AM, 26-Feb-2024
राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण तक
उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज और राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। वे राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण तक पर बात करेंगे।
08:02 AM, 26-Feb-2024
पीटी उषा, साइना नेहवाल और प्रवीण कुमार होंगे हिस्सा
कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी युवा विकास की संभावनाएं बताएंगे। ले. जनरल (रि.) राजेंद्र रामराव निंभोरकर, पद्मश्री पीटी उषा, साइना नेहवाल, क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहले दिन के संवाद का अहम हिस्सा होंगे।
07:51 AM, 26-Feb-2024
केंट ग्रुप के सीएमडी होंगे शामिल
पहले दिन के संवाद में केंट ग्रुप के सीएमडी महेश गुप्ता, एलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी व सीईओ राधिका गुप्ता, लुलु ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन, पीडब्ल्यूसी इंडिया के एसोसिएट एडिटर मो. आसिफ इकबाल भी मौजूद रहेंगे।
07:47 AM, 26-Feb-2024
अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ भी होंगे शामिल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी समृद्ध प्रदेश में संभावनाओं पर बात करेंगे। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ भी लखनऊवासियों से रूबरू होंगे।
उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे।
07:32 AM, 26-Feb-2024
Amar Ujala Samvad Live: आज से यूपी के विकास पर मंथन, देश की नामचीन हस्तियां होंगी शामिल
अमर उजाला संवाद में सोमवार से दो दिन तक बात होगी स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते देश के साथ उत्तर प्रदेश के विकास की। इस मंथन में देश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। संवाद का शुभारंभ लखनऊ के होटल सेंट्रम में सुबह 9 बजे होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के विकास का खाका खींचेंगे।