एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम रुधावली में महिला ने अलीगढ़ निवासी ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने एक माह पूर्व की घटना का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुवार फरवरी 2020 के हादसे में उसके पति को गंभीर चोटें आईं थीं और वह कमजोर हो गए थे। इसका फायदा उठाते हुए 3 दिसम्बर 2023 को रात 12 बजे बहनोई अरुण कुमार निवासी थाना जवां जिला अलीगढ़ कमरे में घुस आए और गलत काम किया। महिला का आरोप है कि बहनोई ने धमकी दी थी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह मेरे पुत्र और पति को मार देगें। पीड़ित महिला पिता और भाई के साथ थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया है।