![Aligarh News: अकराबाद के युवक की मुंबई में हुई मौत, आया ट्रेन की चपेट में Akrabad youth died in Mumbai](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/12/19/mataka-ramasanaha_1702954178.jpeg?w=414&dpr=1.0)
मृतक रामसनेही
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव मानई निवासी एक युवक की 17 दिसंबर की रात मुंबई के स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया।
गांव मानई के नगला प्रधान निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि उसके ताऊ भगवान दास के चार पुत्रों में दूसरा 32 वर्षीय रामस्नेही अपनी पत्नी सविता व एक वर्ष के बेटे सुमित के साथ मुंबई में रहता है, सिक्योरिटी गार्ड है।
18 दिसंबर की सुबह मुंबई रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि सुबह करीब साढ़े दस बजे रामसनेही का शव मुंबई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। जिसे देखने से प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन शव को लेने मुंबई गए हैं।