Aaj ka Panchang: भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 11 September 2023: आज मंगलवार, भाद्रपद मास की त्रयोदशी तिथि है। ऐसे में आज भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। पंचांग के मुताबिक, शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक शिवजी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। ध्यान रहे कि इस दिन शिवजी की पूजा-अर्चनना प्रदोष काल यानी सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक पूजा कर लेना चाहिए। इसके साथ ही आज शिव योग का भी खास संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

  • शक संवत – 1945
  • विक्रम संवत – 2080
  • कलि संवत – 5124
  • मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: समुद्र मंथन से निकले इन 4 चीजों को घर में रखने से बन सकते हैं अमीर! मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 08.53 बजे से 09.42 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.35 बजे से 02.07 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 09.12 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहू्र्त दोपहर 12.10 बजे से 12.59 बजे तक। राहुकाल दोपहर 3.39 बजे से 05.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.44 बजे से रात 1.48 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 03.21 बजे से 04.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.44 बजे से 12.16 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात 10:39 बजे से सुबह 01.44 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। शिव योग 13 सितंबक को दोपहर 1 बजकर 02 मिनट तक है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

– विज्ञापन –

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *