लखनऊ12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अकबर नगर में बुधवार रात फिर से अभियान तेज कर दिया गया।
अकबर नगर में बुधवार रात एक बार फिर से दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और बुलडोजर चलता रहा। हालांकि यह बुलडोजर उन्हीं 24 दुकानों पर चला। दरअसल, मंगलवार सुबह चार बजे तक अभियान चलाने के बाद भी कई दुकानों को पूरी तरह से समतल नहीं किया जा सका था। दुकानों में बने बेसमेंट की वजह से परेशानी बढ़ी थी। ऐसे में पहले उनको मलबे से भरा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 70 डंपर मिट्टी और अन्य मलबा मंगाया गया था। दिन में यहां आवाजाही के लिए ट्रैफिक संचालन शुरू कर दिया गया था। ऐसे में रात को बैरिकेडिंग कर कार्रवाई शुरू कर गई।
नगर निगम को मिली 100 करोड़ की जमीन