कांग्रेस कल पूरे देश में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मनाएगी पुण्य तिथि, ये होंगे कार्यक्रम

इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधान मंत्री और अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधान मंत्री थीं.

| Edited By : Ravi Prashant | Updated on: 30 Oct 2023, 11:36:11 PM
Indira Gandhi death anniversary

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Photo Credit: SOCIAL MEDIA)

नई दिल्ली:  

देश भर में कल पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि और  पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल 148वीं जयंती की मानने की तैयारी चल रही है. वहीं, कांग्रेस इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. मंगलवार को कांग्रेस देशभर में दोनों महान नेताओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस बीच कांग्रेस के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में कई खास तैयारियां की गई हैं.

इस कार्यक्रम से संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजन दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे.

कल-कल क्या होंगे कार्यक्रम

तारण ने बताया कि मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी जी की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल कर्वला चौराहा, व्हीआईपी रोड, कोहेफिजा, पूर्वान्ह 11.15 बजे प्रियदर्शिनी पार्क पर इंदिरा जी की प्रतिमा पर और 11.30 बजे वल्लभ भवन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर तथा दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस के राजीव गांधी सभागार में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये जायेंगे. 

ये भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है ये खास दिन, जानें इतिहास और महत्व

कितने सालों तक रहीं प्रधानमंत्री?

आपको बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की तीसरी प्रधान मंत्री थीं और अब तक भारत की एकमात्र महिला प्रधान मंत्री थीं. कई लोग उन्हें भारत की अब तक की सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानते हैं. गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से थी और 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद पहली बार प्रधानमंत्री चुने गई थीं. इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधान मंत्री और अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधान मंत्री थीं. उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक रहीं लेकिन इसी साल उनके सुरक्षागार्डों ने हत्या कर दी.

इंदिरा गांधी का कहां हुआ था जन्म?

इंदिरा गांधी भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक, स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं. उनकी मां कमला नेहरू भी एक स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता थीं. उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था.




First Published : 30 Oct 2023, 11:33:13 PM






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *