लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में महान योद्धा महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों समेत शाही परिवारों के 50 से अधिक सदस्यों को सम्मानित किया गया।
पाटीदार समुदाय से जुड़े सामाजिक संगठन विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के शाही परिवारों के कई वंशजों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
महाराणा प्रताप के वंशजों के अलावा उदयपुर के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी राजे, भावनगर, जामनगर, गोंडल, जोधपुर, रेवा, बांसवाड़ा और वांकानेर की पूर्व रियासतों के वंशजों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटेल ने कहा, ‘‘ जो राजा सदियों से राजशाही में विश्वास करते थे, उन्होंने अपनी शक्तियां त्यागकर जनता के शासन में विश्वास करना शुरू कर दिया, इसे लोकतंत्र की एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।