मुकेश अंबानी को दूसरे दिन भी मिली धमकी: इस बार मेल भेजने वाले ने 200 करोड़ रुपए मांगे; एक दिन पहले 20 करोड़ मांगे थे

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मुकेश अंबानी के ऑफिशियल मेल पर 27 अक्टूबर की शाम को धमकी भरा ईमेल आया था। - Dainik Bhaskar

मुकेश अंबानी के ऑफिशियल मेल पर 27 अक्टूबर की शाम को धमकी भरा ईमेल आया था।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने से धमकी मिली है। शनिवार को उन्हें मिले ई मेल में अज्ञात व्यक्ति ने 200 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके पहले शुक्रवार (27 अक्टूबर) शाम को अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक मेल में कहा गया कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा।

ईमेल में लिखा था, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india’. इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।

पहले भी कई बार अंबानी को मिल चुकी है धमकी

  • 10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।
  • 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
  • 15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।

फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थी
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।

फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।

फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

अमिताभ-धर्मेंद्र के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी:नागपुर पुलिस को अनजान शख्स का कॉल आया, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सेलेब्स के घर की सुरक्षा

अभिनेता पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *