दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान यूं तो आर्थिक तंगहाली और बदहाली से जूझ रहा है। लेकिन राजनीतिक स्थिरता का दौर भी देश को देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी आवाम सेना के खिलाफ ही सड़कों पर नजर आई थी। अपने देश में आतंकियों को पालने और उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने वाला पाकिस्तान बॉर्डर पर भी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा रात में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और आर एस पुरा सेक्टरों में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए।
गोलीबारी के बाद, आरएस पुरा के अरनिया में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव बुल्ले चक में घातक गोले बरामद किए। जम्मू में बीएसएफ ने बताया कि उसने पाकिस्तान रेंजर्स को संघर्ष विराम उल्लंघन और अरनिया इलाके में उनकी चौकियों पर बिना उकसावे की गोलीबारी के लिए करारा जवाब दिया. बीएसएफ ने आगे बताया कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन रात करीब 8 बजे शुरू हुआ। लगातार भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती आई है। पाकिस्त्ना रेजर्स की गोलीबारी की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा और पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोटार्र के सेल्स भी बरामद हुए हैं।
पाकिस्तान ने कब-कब तोड़ा सीजफायर
साल 2018 में 2140 बार उल्लंघन कर चुका है।
साल 2019 में 3479 बार पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन किया गया।
साल 2020 में 5133 बार ये उल्लंघन किया गया है।
साल 2021 में 644 बार उल्लंघन किया गया।
साल 2022 में 1 बार उल्लंघन किया गया है।
#WATCH | Houses damaged in Arnia of RS Pura sector due to unprovoked firing by Pakistan along Jammu border pic.twitter.com/fpsVXiam8K
— ANI (@ANI) October 27, 2023