Biden ने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर बना दिया निर्भर, निक्की हेली ने हर दुश्मन के खिलाफ खड़े की खाई कसम

Nikki Haley

Creative Common

हेली ने सोमवार को एक नीतिगत भाषण में कहा कि बाइडेन अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर कहीं अधिक निर्भर बना दिया है। फिर भी महामारी ने साबित कर दिया है कि हमें महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए कभी भी दुश्मन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर कहीं अधिक निर्भर बना दिया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने आरोप लगाया लगाते हुए अपने देश के खिलाफ ऊर्जा का उपयोग करने वाले हर दुश्मन के खिलाफ खड़े होने की कसम खाई है। हेली ओक्लाहोमा सिटी में हैम इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन एनर्जी द्वारा आयोजित उद्घाटन अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

हेली ने सोमवार को एक नीतिगत भाषण में कहा कि बाइडेन अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर कहीं अधिक निर्भर बना दिया है। फिर भी महामारी ने साबित कर दिया है कि हमें महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए कभी भी दुश्मन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हमारे पास वे सभी संसाधन हैं जिनकी हमें सबसे उन्नत तकनीक बनाने के लिए आवश्यकता है। हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए खुद को गरीब नहीं बनाना है। अपने देश को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने का सबसे अच्छा तरीका अधिक अमेरिकी ऊर्जा का उपयोग करना है। 

हेली ने कहा कि चीन एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसे मैं जवाबदेह ठहराऊंगी। मैं हर उस दुश्मन के सामने खड़ी रहूंगी जो हमारे खिलाफ ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। रूस, ईरान और वेनेज़ुएला अपने तेल का उपयोग अपनी बुराई को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इतिहास साबित करता है कि अमेरिकियों से अधिक रचनात्मक या प्रतिभाशाली कोई नहीं है। 

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *