विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़