फर्रुखाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 4 वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को एक खेत में फेंक दिया गया। जहां कुत्तों ने शव को अपना निवाला बनाया। परिजनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निवासी 4 वर्षीय बालिका के परिजनों ने बताया मंगलवार की सुबह घर से खाना खाने के बाद खेलने के लिए निकल गई। इस दौरान दोपहर तक वह वापस घर पर नहीं आई। इस पर बालिका की मां ने पति को मामले की जानकारी दी। परिजनों द्वारा बालिका की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम बालिका के पिता ने कंपिल थाना पहुंच उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी।

परिजन सहित गांव के लोग बेटी को खोज रहे थे। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव से 500 मीटर दूरी पर उसकी बेटी का शव अरहर के खेत में पड़ा है। बताया कि शव को कुत्तों ने नोच डाला था। पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

गांव के ही एक युवक पर लगाया आरोप
मृतका के पिता के अनुसार बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की इस दौरान परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।