नई दिल्लीPublished: Jan 07, 2024 10:08:30 am
Recruitment 2024 : इस साल सरकारी नौकरियों की बहार आ रही है। साल के पहले महीने जनवरी के पहले हफ्तें में 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।
Bumper jobs in 2024: सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए इस साल बंपर वैकेसी आ रही है। साल के पहले महीने जनवरी के पहले हफ्तें में 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 3500 पदों के लिए 17 जनवरी से आवेदन शुरू हो रहे है। यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 985 पदों पर भर्ती निकली है। ऑयल इंडिया लिमिटेड में 421 पदों पर भर्ती निकली है। नेशनल इंश्योरेंस में 274 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।