2018 में कांग्रेस ने रचा इतिहास, उपचुनाव में फिर पलटी बाजी, इस बार क्या होगा?

अशोकनगर. मध्यप्रदेश की अशोक नगर सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव और 2020 के उप चुनाव में अलग-अलग पार्टियों ने जीत हासिल की. 2018 में इस सीट पर कांग्रेस विजयी हुई तो उपचुनाव में भाजपा ने यह सीट हासिल कर ली. 2018 के विधानसभा चुनाव में अशोक नगर विधानसभा सीट से भाजपा के लड्डू राम कोरी उम्मीदवार थे. इस सीट से कांग्रेस ने जजपाल सिंह जिज्जी को प्रत्याशी बनाया था. इस चुनाव में कांग्रेस ने कई सालों बाद यहां जीत हासिल की थी.

कांग्रेस के जजपाल सिंह जिज्जी को कुल 65,750 वोट मिले. जो कुल मतदान का 47.48% थे. वहीं भाजपा के लड्डू राम कोरी को कुल 56,020 वोट प्राप्त हुए. ये कुल मतदान का 40,46% थे. इस तरह काफी लंबे समय बाद कांग्रेस से भाजपा 9,730 मतों से हार गई. 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने पर जजपाल सिंह जिज्जी ने भी पार्टी छोड़ दी. इस वजह से यहां पर उपचुनाव हुआ. उपचुनाव में अशोकनगर के मतदाताओं ने एक बार फिर जिज्जी पर भरोसा जताया. कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे को 63,849 वोट दिए और भाजपा के जयपाल सिंह को 78,479 वोट दिए. भाजपा के जजपाल सिंह कांग्रेस की आशा दोहरे से 14,630 वोटो से जीत गए.

अशोक नगर विधानसभा सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो 1990 से 2013 तक के चुनावों में भाजपा की जीत होती रही है. 1990, 98, 2003 में भाजपा के गोपीलाल जाटव, 1993 में नीलम यादव, 2008 इंजीनियर लड्डू राम कोरी और फिर 2013 के चुनाव में भाजपा के गोपीलाल जाटव ने जीत हासिल की.

Tags: Assembly election, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Mp news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *