नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हुंडई मोटर इंडिया ने आज (9 अक्टूबर) एक्सटर की कीमतों में 16,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इंडियन मार्केट में अभी तक यह गाड़ी इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर अवेलेबल थी। इस गाड़ी के CNG वैरिएंट भी पहले से महंगे हो गए हैं।
कंपनी ने कार को 10 जुलाई को 5.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। भारत में अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 10.15 लाख रुपए तक जाती है।
हुंडई के अनुसार, सब 4-मीटर मिनी SUV सेगमेंट में ये भारत की सबसे सस्ती और पहली कार है, जिसके सभी वैरिएंट्स में 6 एयर बैग दिए गए हैं। इसका मुकाबला मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी कारों से है।
हुंडई एक्सटर : पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत
वैरिएंट |
पुरानी कीमत |
नई कीमत |
EX |
₹6 लाख |
₹6 लाख |
EX (O) |
₹6.25 लाख |
6.35 लाख |
s |
₹7.27 लाख |
₹7.37 लाख |
S (O) |
₹7.42 लाख |
₹7.52 लाख |
SX |
₹8 लाख |
₹8.10 लाख |
SX DT |
₹8.23 लाख |
₹8.34 लाख |
SX(O) |
₹8.64 लाख |
₹8.74 लाख |
SX (O) कनेक्ट |
₹9.32 लाख |
₹9.43 लाख |
SX (O) कनेक्ट DT |
₹9.42 लाख |
₹9.58 लाख |
S CNG |
₹8.24 लाख |
₹8.33 लाख |
SX CNG |
₹8.97 लाख |
₹9.06 लाख |
हुंडई एक्सटर : पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत
वैरिएंट |
पुरानी कीमत |
नई कीमत |
S AMT |
₹7.97 लाख |
₹8.07 लाख |
SX AMT |
₹8.65 लाख |
₹8.77 लाख |
SX AMT DT |
₹8.91 लाख |
₹9.02 लाख |
SX (O) AMT |
₹9.32 लाख |
₹9.41 लाख |
SX (O) AMT कनेक्ट |
₹10 लाख |
₹10 लाख |
SX (O) AMT कनेक्ट DT |
₹10.10 लाख |
₹10.15 लाख |
40+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
हुंडई ने सेफ्टी में बेंचमार्क सेट करने के लिए एक्सटर में 40 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, इनमें से 26 सभी वैरिएंट्स में अवेलबल होंगे। TPMS (हाईलाइन) और बर्गलर अलार्म जैसे कई सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कार में हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हेडलैंप, चाइल्ड ISOFIX सीट, रियर डिफॉगर और रियर पार्किंग कैमरा शामिल हैं। इसमें डुअल डैश कैम और हिंग्लिश वॉयस कमांड सपोर्ट करने वाली होम-टू-कार एलेक्सा के साथ 60+ ब्लू लिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं।

सेगमेंट फर्स्ट मोबाइल कनेक्टिंग डुअल डैश कैम
हुंडई के अनुसार, मिनी SUV सेगमेंट में एक्सटर पहली कार है, जिसमें वॉयस कमांड के साथ स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल (फ्रंट और रियर) कैमरे के साथ डैशकैम दिया गया है। इसके साथ 2.31 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
डैशकैम फुल HD वीडियो रेजोल्यूशन को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से तस्वीरें ले सकते हैं। डैशकैम से मल्टीपल रिकॉर्डिंग के लिए ड्राइविंग (नॉर्मल), इवेंट (सेफ्टी) और वेकेशन (टाइम लैप्स) जैसे अलग-अलग रिकॉर्डिंग मोड्स मिलते हैं।

एक्सटर में इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल डैशकैम भी है।
पहली मिनी SUV, जिसमें हिंदी-अंग्रेजी कमांड के साथ होम टू कार एलेक्सा
मिनी SUV सेगमेंट में एक्सटर पहली कार है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी कमांड के साथ होम टू कार (H2C) एलेक्सा मिलते हैं। कार के अंदर कनेक्टेड फीचर्स सेफ्टी और सिक्योरिटी, रिमोट सर्विसेज, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और वॉयस असिस्टेंस से जुड़े हैं। एम्बेडेड वॉयस कमांड बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी काम करते हैं। ये कमांड हिंग्लिश में भी हो सकते हैं।

हुंडई एक्सटर: इंटीरियर डिजाइन और कंफर्ट फीचर
एक्सटर का डैशबोर्ड ग्रैंड i10 नियोस और ऑरा में मिलने वाले डैशबोर्ड से मिलता-जुलता है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और हुंडई की ब्लूलिंक (BlueLink) कनेक्टेड कार टेक्नीक वाले 60+ फीचर्स के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ये यूनिट इन-बिल्ट नेविगेशन के साथ आती है। इसे 10 लोकल और दो ग्लोबल लैंग्वेज में कस्टमाइज किया जा सकता है।
स्क्रीन डिजिटल क्लस्टर ड्राइव स्टेटिक्स, पार्किंग डिस्टेंस, ओपेन डोर, सनरूफ ओपन और साथ ही सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर डिस्प्ले जैसी डिटेल्स शेयर करेगी। कार का इंटीरियर स्टाइलिश और काफी स्पेशियस है। इंटीरियर को स्पोर्टी फील देने के लिए सीटों को ‘एक्सटर’ ब्रांडिंग के साथ सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री से कवर किया गया है।

एक्सटर के डिजाइन एलिमेंट्स
कार के डिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो इसके फ्रंट में एच-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं, जो पतली ब्लैक स्ट्रिप से कनेक्टेड हैं। कंपनी ने कार में यूनीक डिजाइन वाली नई ग्रिल दी है। इस पर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। ये प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दो स्क्वायर शेप्ड केस में कवर हैं।
फ्रंट फेस को स्किड प्लेट्स और ‘EXTER’ बैज से पूरा किया गया है। ब्लैक्ड-आउट व्हील आर्च में लगे डायमंड-कट अलॉय व्हील कार को स्पोर्टी लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल देखें तो कार में फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स और साइड बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इसमें H-शेप्ड LED टेल लैंप्स और फंकी अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एक्सटर में 6 सिंगल और तीन डुअल टोन कलर मिलेंगे।

हुंडई एक्सटर : E20 फ्यूल रेडी पेट्रोल इंजन
हुंडई एक्सटर को पावर देने के लिए 4 सिलेंडर के दो इंजन ऑप्शन हैं। पहला 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड कप्पा पेट्रोल इंजन, जो E20 फ्यूल रेडी होगा। यह 82bhp की पावर और 113nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन हुंडई की ग्रैंड i10 नियोस, i20 और ऑरा में दिया जाता है।
इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (5MT) और स्मार्ट AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। दूसरा 1.2 लीटर का बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल CNG इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है।
कंपनी का दावा है कि कार पेट्रोल में 19.2 kmpl और सीएनजी में 27.1 kmpkg का माइलेज देती है।

एक्सटर में दो इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।