
सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में रिश्ते की बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार की सुबह गांव गुलाबपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बीमार बहन के साथ 21 नवंबर की दोपहर में झाड़ियों में दुष्कर्म किया था, इसके बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। किशोरी घर आने के बाद डरी हुई थी। परिवार वालों ने जब उसे पूछा तो उसने अपने साथ ही घटना के बारे में बताया। परिवार के लोगों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दरिंदे को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें – इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश