- Hindi News
- Business
- Hero MotoCorp’s Q2FY24 Results Declared, Net Profit Jumps 47% To Rs 1,054 Crore
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टू-व्हीलर मेकर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज यानी बुधवार (1 नवंबर) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को जुलाई-सितंबर क्वार्टर में ₹1,054 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है।
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% बढ़ा
पिछले साल यह ₹716 करोड़ था। सालाना आधार पर इसमें करीब 47% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% बढ़कर ₹9,445 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरे क्वार्टर में यह ₹9,075 करोड़ रुपए था।
27.9% बढ़ा EBIDTA
कंपनी के EBIDTA में एनुअल बेसिस पर 27.9% की बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही में यह ₹1,328.3 करोड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल के Q2 में यह ₹1,038 करोड़ था।
वहीं कंपनी के मार्जिन में भी मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दूसरे क्वार्टर में 270 बेसिस पॉइंट की सुधार देखी गई है। पिछले फाइनेंशियल के इसी अवधि के दौरान यह 11.4% था, जो अब बढ़कर 14.1% हो गया है।


हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज यानी 1 नवंबर को 02.021% की मामूली बढ़त के साथ ₹3,089 पर बंद हुए।
कंपनी ने अक्टूबर में 5,74,930 गाड़ियां बेची
कंपनी ने आज ही अक्टूबर महीने की सेल्स रिपोर्ट भी जारी की है। पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने टोटल 5,74,930 गाड़ियां बेची। सालाना आधार पर इसमें 26% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं टू-व्हीलर की सेल 29% बढ़कर 5,29,341 रही। इसके अलावा डोमेस्टिक सेल्स में 26% की बढ़ोतरी देखी गई है।


यह खबर भी पढ़ें…
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन ने अपनी सैलरी 20% कम की: पवन मुंजाल ने FY-23 में ₹99.55 करोड़ वेतन लिया था, अब ₹80 करोड़ रह जाएगा

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने अपनी सैलरी 20% कम कर ली है। पवन ने इसके लिए कंपनी की बोर्ड से सिफारिश की थी, जिसे बोर्ड ने आज यानी 1 नवंबर को मजूरी दे दी है। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मुंजाल की अपडेटेड सैलरी 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…