हिंदू घरों के सामने जबरन हरा झंडा लगाने का प्रयास: विरोध करने पर मारपीट और पथराव, बारावफात जुलूस को लेकर चल रही थी तैयारी

बहराइच28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के गंगवल बाजार में बारावफात पर्व को लेकर समुदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थल के सामने और लोगों के मकान पर झंडा लगा रहे थे। आरोप है कि जिसका बहुसंख्यक समाज के लोगों ने विरोध किया। इस पर सभी ने पत्थर फेंका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुरुवार को होने वाले बारावफात को लेकर विशेष समुदाय के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवल बाजार में मंगलवार देर रात विशेष समुदाय की ओर से हिंदुओं के घरों के सामने व दरवाजों पर हरा रंग मक्का मदीना का झंडा लगाया जा रहा था। धार्मिक स्थल के सामने भी झंडा लगाया जा रहा था। इसको लेकर विवाद हो गया।

गंगवल बाजार निवासी गुड्डू जायसवाल व संतोष जायसवाल, राम जी सोनी के घरों पर झंडा लगाने को लेकर मामला तूल पकड़ लिया। बहुसंख्यक समाज के लोगों ने घरों के ऊपर झंडा लगाने का विरोध किया। इस पर धीरे-धीरे एक विशेष समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और ईट पत्थर चलाने लगे। जिससे अनुराग जायसवाल को चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंची।

पूरी रात पुलिस गस्त करती रही
पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा उच्च अधिकारियों को सूचना मिलते ही बाहरी फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, पूरी रात पुलिस गस्त करती रही, इस मामले में आधा दर्जन लोगों को पुलिस पड़कर थाने ले गई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अनुज त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन लगाया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

दर्ज हुआ केस, पुलिस है तैनात
सीओ आनंद कुमार राय ने कहा कि गंगवल बाजार में जानकारी मिली है कि कुछ लोगों द्वारा दूसरे के मकान पर झंडा लगाया जा रहा था। जिसके बाद विवाद शुरू हुआ है। उन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *