हापुड़7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/10/13/2065e7c4-c170-4a1d-a02b-ed45ce93ee32_1697138733306.jpg)
हापुड़ में बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर 561 मत पाकर रामनिवास सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि, सत्यपाल सिंह तोमर को 338 वोट ही मिल पाए। वहीं, सचिव पद पर विकास कुमार त्यागी ने नवनीत सहलोत को 75 मतों से परास्त किया है। देर रात तक परिणाम जारी हुए। जीते हुए प्रत्याशियों और समर्थकों ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर बधाई दी।
बार कार्यकारिणी में आठ पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था।