हाथरस में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी: लोगों ने घरों में स्थापित किए गणेश जी की प्रतिमा, शाम को निकाली शोभायात्रा

हाथरसएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
शोभा यात्रा में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और अन्य। - Dainik Bhaskar

शोभा यात्रा में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और अन्य।

हाथरस में गणेश चतुर्थी का पर्व शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना हो रही है। लोगों ने अपने घरों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। मंदिरों को फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। गणेश जी के विग्रह के अलौकिक शृंगार किए गए। छप्पन भोग के दर्शन भी कराए गए। घर-घर में गणेश जी प्रतिमाएं स्थापित कर विधि विधान से मंत्रों के साथ उनकी स्तुति की गई। भक्तों ने सर्व मंगल के लिए उपवास भी रखा।

शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर पर मेला लगा और यहां सुबह से ही काफी भीड़ दिखाई दी। शाम को यह भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। काफी लोगों ने पहुंच कर वहां भगवान गणेश की स्तुति की। अन्य मंदिरों में भी विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई। शाम को शहर में विशाल वेद भगवान शोभा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से हुई। इस शोभायात्रा के संयोजक डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी थे। शोभा यात्रा में पूर्णानंद जी महाराज की उपस्थिति में उल्लेखनीय रही। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई। इस शोभायात्रा में कहीं झांकियां शामिल थी। यह शोभायात्रा देर शाम तक शहर का पूरा वातावरण भक्तिमय था।

हाथरस में निकाली गई शोभा यात्रा।

हाथरस में निकाली गई शोभा यात्रा।

ये लोग हुए शामिल
शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति वासुदेव माहौर, भाजपा नेता अजय शर्मा सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। स्थान स्थान पर वेद भगवान शोभा यात्रा का स्वागत भी किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी घंटाघर पर वेद भगवान की पूजा अर्चना की और मिष्ठान वितरित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *